{"_id":"5ce0693abdec2207140c6740","slug":"141558210874-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर दिखा बैसाखी, रक्षाबंधन और शिवरात्रि का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर दिखा बैसाखी, रक्षाबंधन और शिवरात्रि का संगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
स्कॉलर्स होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को मंच पर बैसाखी, रक्षाबंधन और शिवरात्रि का संगम नजर आया। मौका था स्कूल में प्लेटिनम जुबली समारोह का। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
प्रिंसिपल छाया खन्ना ने बताया कि स्कॉलर्स होम की स्थापना वर्ष 1949 में सुशीला खन्ना और केएल खन्ना ने की थी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो बीजारोपण किया था, वह आज फलीभूत हो रहा है। इस वर्ष विद्यालय का 70वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान छात्रों ने बाबा केदारनाथ, समुद्र मंथन और पुरी जगन्नाथ की झांकी सजाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा छात्रों ने बांस से विभिन्न कलाकृतियां बनाकर सबका ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रशेन एसएसएस चहल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर छात्र, अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद रहे।