{"_id":"5cdd8850bdec2207476e2a28","slug":"141558022224-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ के लिए 5 कंपनियों की हेलीकॉप्टर सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ के लिए 5 कंपनियों की हेलीकॉप्टर सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के लिए पांच हेली कंपनियों ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी है। अब धाम में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जग गई है। पहले दिन मौसम खराब होने से करीब डेढ़ घंटे हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
बृहस्पतिवार को प्रात: 6.30 बजे गुप्तकाशी, फाटा और सेरसी हेलीपैड से आर्यन एविएशन, एरो एयर क्राफ्ट, यूटीएयर, पवनहंस और हिमालयन हेली कंपनियों द्वारा केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई। इस दौरान सभी हेलीपैड पर यात्रियों की अच्छी भीड़ जुटी थी, लेकिन दोपहर दो बजे मौसम खराब होने से हेली सेवा को बंद करना पड़ा। साढ़े तीन बजे मौसम में सुधार के बाद पुन: हेलीकॉप्टर सेवा सुचारु हो पाई। प्रशासन द्वारा नियुक्त हेलीकॉप्टर सेवा सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि इस बार यात्रा के लिए नौ हेली कंपनियां आई हुई हैं। डीजीसीए की अनुमति के बाद पांच कंपनियों द्वारा अपनी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है। प्रत्येक कंपनी के हेलीकॉप्टर की एक-एक शटल की पूरी जानकारी रखी जा रही है। हेली कंपनियों द्वारा प्रतिदिन सुबह साढ़े छह से शाम छह बजे तक हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जाएगी। इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि सभी हेली कंपनियों की नियमित मॉनीटरिंग के लिए टीमें गठित की जा रही हैं, जो, समय-समय पर हेलीपैड व कार्यालयों का जायजा लेंगी।