फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : बंसल

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : बंसल

Sat, 09 Mar 2019 02:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : बंसल
संशोधित
विज्ञापन

ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की में भी फोटो सहित अनिवार्य

फोटो
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध
बालावाला में बद्री-केदार सहयोग समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, प्रदेश की बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में बाजी मार रही हैं। विभिन्न परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में वह स्थान हासिल कर रही हैं। देश-दुनिया में भी उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए।
शुक्रवार को महिला दिवस पर मोनाल फार्म, बालावाला में बद्री-केदार सहयोग समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए मेटरनिटी लीव 26 सप्ताह कर दी है। उनके बैंक खाते खोले गए हैं। इनके लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। देश की करोड़ों महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन के साथ ही गरीब परिवारों को मुफ्त गैस चूल्हा भी पहुंच चुका है।
विज्ञापन

बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा महिलाएं सशक्त हों, इसके लिए केंद्र ने उनके आर्थिक सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक समानता के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। भाजपा नेता संजय सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को काफी आजादी मिली है। महिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी, सुशीला बलूनी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल सिंह रावत एवं संचालन बबीता रावत, अशोक, नरेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर पर लक्ष्मी नेगी, वीरेंद्र गोसाईं, अजय कुमार, कपिल खंडूड़ी, स्वाति डोभाल, पूजा नेगी, अजेयता पवार, शबनम, सविता पवार, पुष्पा भारद्वाज, दिग्विजय कंडारी, पवन सैनी, सुनील भदोला, अनूप चौहान, सावित्री चौहान, मीना कंडारी, राधा पुंडीर, संगीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
शिव शक्ति कीर्तन मंडली को पहला पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिसमें शिव शक्ति कीर्तन मंडली कालिंगा को पहला स्थान मिला। नवदुर्गा कीर्तन मंडली अजबपुर को दूसरा और हर्रावाला कीर्तन मंडली को तीसरा स्थान मिला। तीनों विजेताओं को क्रमश: 11 हजार, 5100 और 3100 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पवार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed