{"_id":"5c3e3bcebdec227354207d9b","slug":"141547582414-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह से फाइलों में कैद है पीसीएस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह से फाइलों में कैद है पीसीएस भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रदेश में पीसीएस भर्ती परीक्षा-2018 पांच माह से फाइलों में कैद है। सरकार ने जो सिफारिश (अधियाचन) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भेजी थी, उसमें कई कमियां थीं। इन्हें दूर करने के लिए आयोग ने सिफारिश सरकार को लौटा दी थी। तब से लेकर आज तक यह फाइल आगे नहीं बढ़ पाई है। उधर, युवाओं का कहना है कि तय समय से आवेदन और परीक्षा न होने की वजह से उनकी उम्र निकलती जा रही है।
बता दें, दो अगस्त 2018 को कार्मिक विभाग ने आयोग में पीसीएस परीक्षा से 26 पदों पर भर्ती के लिए सिफारिश भेजी थी। आयोग ने इसमें कुछ कमियां पाई थीं और दो अक्तूबर 2018 को कार्मिक विभाग को सुधार के लिए यह फाइल लौटा दी थी। इसके दो माह बाद दो दिसंबर 2018 को कार्मिक विभाग ने सभी संबंधित विभागों को इस बारे में पत्र भेजा था, लेकिन इसके बाद किसी भी विभाग ने जवाब नहीं दिया है।
अधर में पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम
पीसीएस 2016 की प्री परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा को हुए करीब एक साल का समय बीत चुका है। अभी तक परिणाम नहीं आ पाया है। अभ्यर्थियों की मांग है कि जल्द से जल्द परिणाम जारी किया जाए ताकि साझात्कार हो सकें।
विज्ञापन
---
आयोग से अधियाचन वापस मिला था, जिस पर सभी विभागों से दोबारा जानकारी मांगी गई थी। अभी तक कई विभागों से जवाब नहीं मिला है। इस वजह से आयोग को वापस अधियाचन नहीं भेज पाए हैं। कई रिमाइंडर सभी विभागों को भेजे हैं। अब दोबारा रिमाइंडर भेजेंगे ताकि उसी हिसाब से अधियाचन भेजा जा सके।
-एसएस वल्दिया, अपर सचिव, कार्मिक