फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विकासनगर को हराकर कालसी बना कबड्डी चैंपियन

विकासनगर को हराकर कालसी बना कबड्डी चैंपियन

Sat, 05 Jan 2019 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर को हराकर कालसी बना कबड्डी चैंपियन
विकासनगर को हराकर कालसी बना कबड्डी चैंपियन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को कालसी ब्लॉक ने विकासनगर को हराकर अंडर-19 बालक वर्ग के खिताब पर कब्जा किया।
युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल महाकुंभ के अंतर्गत परेड ग्राउंड में चल रही जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को कबड्डी और फुटबॉल के मुकाबले खेले गए। अंडर-19 बालक वर्ग में कबड्डी का फाइनल मुकाबला कालसी ब्लॉक और विकासनगर के बीच खेला गया। जिसमें कालसी ने विकासनगर को 17-15 से हराकर खिताब जीत लिया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में रायपुर ने चकराता को 17-15 से हराया। इसके बाद अंडर-14 बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला विकासनगर और सहसपुर के बीच खेला गया। जिसमें विकासनगर ने 40-11 से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच चकराता और कालसी के बीच हुआ। मैच में कालसी ने 24-11 से जीत दर्ज की। इसके बाद कबड्डी अंडर-17 बालिका वर्ग का खिताबी मुकाबला कालसी और चकराता के बीच खेला गया। जिसमें चकराता ने कालसी को 32-14 से हराया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में सहसपुर ने विकासनगर को 30-20 से हराया। कबड्डी अंडर-14 बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल डोईवाला और कालसी के बीच खेला गया। मैच में कालसी ने डोईवाला को 28-13 से हराया।
विज्ञापन

दूसरा मैच ब्लॉक विकासनगर और चकराता के बीच खेला गया। जिसमें विकासनगर ने 17-8 से जीत दर्ज की। इसके बाद फुटबॉल अंडर-19 बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला विकासनगर और रायपुर के बीच खेले गया। इस मैच में विकासनगर ने रायपुर को 2-0 से हराया। बालक अंडर-19 आयु वर्ग में पहला मैच रायपुर और विकासनगर के बीच खेला गया। जिसमें रायपुर ने 4-1 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला डोईवाला और सहसपुर के बीच खेला गया। जिसमें सहसपुर ने मुकाबले को 2-0 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed