फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जेईई मेन देने जाएं तो आईडी भी ले जाएं

जेईई मेन देने जाएं तो आईडी भी ले जाएं

Wed, 02 Jan 2019 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन देने जाएं तो आईडी भी ले जाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अगर आप इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन-1 देने जा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। आपकी एक भूल परीक्षा से वंचित कर सकती है। परीक्षा आयोजक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
एनटीए के मुताबिक, परीक्षा के एडमिट कार्ड का कलर्ड प्रिंट लेकर परीक्षा देने जाएं। अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं जो कि अटेंडेंस शीट पर चिपकाना होगा। इसके अलावा आईडी प्रूफ के तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस/आधार कार्ड/पैन कार्ड/राशन कार्ड/वोटर आईडी/पासपोर्ट लेकर जाएं। पेन या पेंसिल और रफ कार्य के लिए सादा कागज एनटीए की ओर से ही हर परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस सादे कागज पर अभ्यर्थी को अपना नाम और रोल नंबर लिखना होगा। परीक्षा कक्ष छोड़ने से पहले यह परीक्षक को ही जमा कराना होगा।
विज्ञापन

----
डायबिटिक अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा
जो अभ्यर्थी डायबिटिक हैं, उन्हें एनटीए ने परीक्षा के दौरान केला, सेब, संतरा आदि फल ले जाने की छूट दी है। वह चाहें तो शुगर टेबलेट भी साथ लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed