फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सम्राट क्लब और नरेंद्रनगर रहा विजेता

सम्राट क्लब और नरेंद्रनगर रहा विजेता

Wed, 26 Dec 2018 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सम्राट क्लब और नरेंद्रनगर रहा विजेता

विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। जिला खेल विभाग की ओर से चार दिवसीय जिलास्तरीय अंडर-19 महिला, पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन सम्राट क्लब ढालवाला और शिवा एकेडमी ने मैच जीता।

पूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जो अनुशासन का पालन करते है, वह सफलता को प्राप्त करते हैं। इसके बाद हुए पुरुष वर्ग का पहला प्रथम मैच सम्राट क्लब ढालवाला और जय बद्रकाली क्लब मुनिकीरेती के बीच हुआ। जय बद्रकाली क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट पर 61 रन बनाए। जवाब में सम्राट क्लब ने छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बना कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच शिवा एकेडमी एवं नरेंद्रनगर एस इलेवन के बीच खेला गया। नरेंद्रनगर एस इलेवन की टीम 10 ओवर में 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शिवा एकेडमी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सात ओवर में तीन विकेट खोकर जीत दर्ज की। टीम की ओर से बंटी ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। इस मौके पर राकेश सेंगर, इंद्रजीत राजभर, विनोद थपलियाल, सुरेश परमार, मनोज सती, रविंद्र मिश्रा, संनत कुमार, रवि शर्मा, शानू कुमार, सुनील कुमार, विश्वनाथ राजपूत, आशीष राणा, दीपक रावत, हरीश पयाल, शिल्पा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed