फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीबीएसई ने जारी किए 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर

सीबीएसई ने जारी किए 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर

Mon, 29 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई ने जारी किए 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। छात्र-छात्राएं वेबसाइट से सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। इसी हिसाब से अपनी तैयारी कर सकते हैं। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगी। पहले स्किल से जुड़े विषयों की परीक्षाएं होंगी। इसके बाद मार्च में मुख्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। वेबसाइट पर सभी विषयों के सैंपल पेपर की सूची अपलोड कर दी गई है। संबंधित विषय के लिंक पर क्लिक करते ही वह पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों के लिए मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी है। नई स्कीम के अनुसार इस बार बोर्ड एग्जाम में 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों के लिए पेपर में इंटरनल च्वाइस वाले प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 33 प्रतिशत सवालों में छात्रों को इंटरनल च्वाइस का विकल्प भी दिया जाएगा। 10वीं में विज्ञान के पेपर के सेक्शन ए में इंटरनल च्वाइस नहीं होगी। 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी में सभी भागों में इंटरनल च्वाइस का विकल्प मिलेगा। इंटरनल च्वाइस में छात्र आसानी से अपनी मर्जी के मुताबिक विकल्प चुन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed