{"_id":"5bc10668bdec22698e6ea72c","slug":"141539376744-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड के सूरज का दूसरे स्थान कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड के सूरज का दूसरे स्थान कब्जा
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अर्जेंटीना में चल रहे यूथ ओलंपिक में उत्तराखंड के सूरज पंवार ने भी शानदार प्रदर्शन कर पदक की उम्मीद जता दी है। सूरज ने पांच हजार मीटर वॉक रेस में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्पर्द्धा का दूसरा मुकाबला 15 अक्तूबर को होगा।
बृहस्पतिवार को पहले चरण की वॉक रेस में 18 वर्षीय सूरज ने 20.23.20 मिनट का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर रहे ऑस्कर पाटिन ने 20.12.69 मिनट में दौड़ पूरी की। सूरज के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा चरण 15 अक्तूबर को होगा। दोनों चरणों के औसत के आधार पर विजेता की घोषणा की जाएगी।
कारबारी, देहरादून निवासी सूरज पंवार 2016 से स्पोर्ट्स कॉलेज की एक्सलेंसी विंग में अनूप बिष्ट के अधीन कोचिंग कर रहे हैं। इससे पहले सूरज ने यूथ एशिया में रजत पदक जीता था। यहां से क्वालिफाई करने पर ही यूथ ओलंपिक में जगह मिली है। सूरज ने 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक भी हासिल किया था।