फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहले मुकाबले में उतराखंड को बिहार ने हराया

पहले मुकाबले में उतराखंड को बिहार ने हराया

Fri, 21 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पहले मुकाबले में उतराखंड को बिहार ने हराया
पहले मुकाबले में उत्तराखंड को बिहार ने हराया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। पहली बार बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को उतरी टीम उत्तराखंड को बिहार के हाथों पांच विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। उत्तराखंड के अतिथि बल्लेबाज विनीत सक्सेना को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और पूरी टीम 43.2 ओवर में 160 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में खेलने उतरी बिहार की टीम ने 37.3 ओवर में 163 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया।
आनंद, गुजरात के बल्लभ विद्यानगर मैदान में बृहस्पतिवार को बिहार ने टॉस जीतकर उत्तराखंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ओपनिंग करने उतरे करणवीर ने तेज शुरुआत की और आठ गेंदों में तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाए। इसी स्कोर पर अनुनय सिंह ने उन्हें बोल्ड कर दिया। दूसरे छोर से विनीत सक्सेना ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की और 127 गेंदों में 57 रन बनाए। इसके बाद उत्तराखंड ने तेजी से विकेट गवां दिए। अनुनय सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। अनुनय ने करणवीर के बाद वैभव सिंह (2) और विकेटकीपर बल्लेबाज सौरभ रावत (0) को भी आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रजत भाटिया भी बहुत देर तक नहीं टिक पाए और 13 गेंदों में छह रन बनाकर कादरी की गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांकि दीपक धपोला के 38, वैभव भट्ट के 16 और मयंक मिश्रा के 11 रनों की बदौलत टीम 160 रन बनाने में कामयाब रही। बिहार के अनुनय सिंह व एस कादरी ने तीन-तीन, दीवान खान ने दो और कप्तान प्रज्ञान ओझा व केशव कुमार ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरे बिहार के ओपनर विकास रंजन (79) और आशीष सिन्हा (16) ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। आशीष को वैभव भट्ट और विकास को मयंक मिश्रा ने रन आउट किया। इसके बाद बाबुल कुमार (15), केशव कुमार (33) और रहमतुल्लाह (8) की पारियों की बदौलत बिहार ने 37.3 ओवर में 163 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। उत्तराखंड के सनी राणा, मलोलन रंगराजन और मयंक मिश्रा ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

-----
आज पुडुचेरी से होगा मुकाबला
प्रतियोगिता में आज उत्तराखंड का मुकाबला पुडुचेरी की टीम से होगा। यह मुकाबला भी आनंद, गुजरात के बल्लभ विद्यानगर स्थित शास्त्री मैदान में खेला जाएगा। टीम का अगला मुकाबला 24 सितंबर को नागालैंड से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed