{"_id":"5b85b3ca42c79246361b1c4e","slug":"141535488970-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा के चलते आज डायवर्ट रहेगा शहर का ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा के चलते आज डायवर्ट रहेगा शहर का ट्रैफिक
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभायात्रा के चलते आज डायवर्ट रहेगा शहर का ट्रैफिक
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा के चलते बुधवार को शहर में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि शहर में ट्रैफिक सुबह दस बजे से शोभायात्रा के समापन होने तक डायवर्ट रहेगा।
यहां रहेगा रूट डायवर्ट
-शोभायात्रा के दौरान धर्मपुर चौक स्थित मंदिर से प्रस्थान करने से पहले नेहरू कॉलोनी तिराहा, चंचल डेरी तिराहा से धर्मपुर चौक की ओर आने वाले वाहनों को फव्वारा चौक होते हुए भेजा जाएगा। माता मंदिर व मोथरोवाला कट की ओर से आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन की ओर भेजा जाएगा।
-शोभायात्रा के टी जंक्शन पहुंचने से पहले आराघर चौक से धर्मपुर मंडी की ओर से आने वाले यातायात को डॉ. आर्यन सिंह वाली गली से भेजा जाएगा।
-गुरुनानक तिराहे से कोई भी वाहन अग्रवाल बेकरी की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। सभी वाहन दामिनी चौक की ओर भेजे जाएंगे।
-शोभायात्रा का पिछला हिस्सा धर्मपुर मंडी से फव्वारा चौक की ओर पहुंचने पर आराघर से फव्वारा की ओर जाने वाले यातायात को धर्मपुर मंडी से धर्मपुर चौक की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-शोभायात्रा का अगला हिस्सा फव्वारा चौक पहुंचने से पूर्व छह नंबर पुलिया से धर्मपुर मंडी की ओर आने वाले यातायात को रोक-रोककर चलाया जाएगा। शोभायात्रा का पिछला हिस्सा फव्वारा चौक पार करते ही फव्वारा चौक से यातायात को इनकम टैक्स तिराहे से होते हुए धर्मपुर मंडी की ओर भेजा जाएगा।
-कोई भी वाहन नेहरू कॉलोनी नहीं जा सकेगा। शोभायात्रा का पिछला हिस्सा चंचल डेरी से धर्मपुर स्थित मंदिर की ओर क्रॉस करने की दशा में रिस्पना पुल से आने वाले यातायात को नेहरू कॉलोनी तिराहे, चंचल डेरी से फव्वारा चौक की ओर भेजा जाएगा।