फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीन प्रतिष्ठानों में ओवररेटिंग और घटतौली पकड़ी

तीन प्रतिष्ठानों में ओवररेटिंग और घटतौली पकड़ी

Fri, 10 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
तीन प्रतिष्ठानों में ओवररेटिंग और घटतौली पकड़ी
तीन प्रतिष्ठानों में ओवररेटिंग और घटतौली पकड़ी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर में घटतौली और ओवररेटिंग की शिकायतों पर बाट माप विभाग सक्रिय हो गया है। शिकायतों के मद्देनजर विभागीय टीम ने राजपुर रोड और बल्लूपुर क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। इस दौरान जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 व पैकेज वस्तु नियमावली 2011 के तहत मामला दर्ज किया।
बृहस्पतिवार को बाट माप विभाग के संयुक्त नियंत्रक कृष्ण कुमार शर्मा के निर्देश पर वरिष्ठ निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने राजपुर रोड और बल्लूपुर क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। बताया कि बल्लूपुर स्थित सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में सेनेटरी पैड पर ओवररेटिंग पकड़ी गई। इसके साथ ही वहां इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन (जिससे मरीजों का वजन देकर दवा निर्धारित की जाती है) बिना सत्यापन के ही प्रयोग की जा रही थी। इस पर अस्पताल को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम राजपुर रोड स्थित पीवीआर लिमिटेड, पैसिफिक मॉल में सिनेमा पहुंची। जहां सिनेमा की कैंटीन में सॉफ्टड्रिंक व पॉपकार्न की बिक्री बिना वैधानिक प्रक्रिया के होती पाई गई। इसके साथ ही सॉफ्टड्रिंक व पॉपकार्न की बिक्री पर ओवररेटिंग पाई गई। वहीं दिलाराम बाजार स्थित मेहता ऑटो और राजपुर रोड स्थित अंजली डेयरी पर उपलब्ध सामान पर निर्धारित सूचनाएं न मिलने पर कार्रवाई की गई। विभाग ने तीनों प्रतिष्ठानों के प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टीम में वरिष्ठ निरीक्षक अमित कुमार, सहायक नियंत्रक गोविंद सिंह रावत, सहायक प्रदीप रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed