{"_id":"5b56407a4f1c1b44748b67f3","slug":"141532379258-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
गजरौला जाने के लिए मसूरी एक्सप्रेस में सवार हुई महिला को ट्रेन में लेबर पेन होने लगा। कर्मचारियों ने उसे उतारकर आरपीएफ पोस्ट पहुंचाया, जहां महिला ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला और बच्ची को दून अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, नानकी देवी पत्नी मिर्ची निवासी ग्राम खिड़वा मेरठ, उत्तर प्रदेश सोमवार रात नौ बजे देहरादून से दिल्ली जा रही मसूरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुईं। मसूरी एक्सप्रेस 9.20 बजे रवाना होती है, लेकिन ट्रेन चलने से पहले ही नानकी देवी दर्द से चिल्लाने लगीं। महिला की आवाज सुनकर कोच में सवार अन्य लोग बाहर आए और प्लेटफार्म पर मौजूद कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। इस पर प्लेटफार्म नंबर-1 स्थित आरपीएफ पोस्ट से कुछ कर्मचारी आए महिला को अंदर ले गए। उन्होंने आपातकालीन सेवा 108 को इसकी सूचना दी।
108 के रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया। तब तक स्टेशन के अधिकारी और जीआरपी के एसओ दिनेश कुमार भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस बुलाकर जच्चा-बच्चा को दून महिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला दून क्यों आई थी, पुलिस अस्पताल जाकर इसकी जांच-पड़ताल करेगी। बताया जा रहा था महिला के साथ और कोई नहीं था।