{"_id":"5b4fa1784f1c1b4f748b599e","slug":"141531945336-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनियों से जल्द हटाया जाएगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनियों से जल्द हटाया जाएगा अतिक्रमण
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शहर की सड़कों और मुख्य गलियों से अतिक्रमण हटाने के बाद अब कॉलोनियों में अभियान चलाने की तैयारी है। इस बाबत बुधवार को सर्वे चौक स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आईआरडीटी सभागार में अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स के अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कॉलोनियों से अतिक्रमण हटवाने की बात कही।
मुख्य सचिव ओमप्रकाश आईआरडीटी सभागार में अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स के अधिकारियों की कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार ही गेटेड कॉलोनी से भी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे। यदि गेटेड कॉलोनीवासी इस संबंध में अपनी बात रखना चाहते हैं, तो वे हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून स्थित नेहरू कॉलोनी, इंदिरा नगर और दून विहार में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की जमीन में जो आवास बने हैं। इनमें जो अतिक्रमण के दायरे में आ रहे हैं। ऐसे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, लखनऊ को पत्र भेजा गया है। वहीं, सहारनपुर से आए अवर अभियंता रमेश चंद्र ने नेहरू कॉलोनी, धर्मपुर समेत कई स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। रमेश चंद्र ने बताया कि अभी मुख्यालय से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन, एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का, अनु सचिव दिनेश कुमार समेत अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुडे़ अधिकारी मौजूद रहे।
---
अतिक्रमण हटाने के लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की ओर से जो संसाधन व व्यवस्थाएं मांगी जाएंगी, उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी। अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
-आशीष श्रीवास्तव, अध्यक्ष अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स
फोटो
---
बापूनगर के लोगों ने मसूरी विधायक को घेरा
देहरादून। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम से नोटिस मिलने के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बापूनगर के लोगों ने बुधवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी का घेराव किया। लोगों का कहना था कि वे करीब 30 वर्षों से यहां रहते हैं। सरकार की ओर से उन्हें बिजली, पानी और सड़क आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। ऐसे में नोटिस देना ठीक नहीं है। इस पर विधायक जोशी ने लोगों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। इस अवसर पर निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निशा शर्मा, संजय नौटियाल, सिकंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, विजेंद्र उनियाल, मेहरबान रावत, भावन बिष्ट, अंजली, रेखा सिंह, रमेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।
राजपुर रोड से भी हटाया जाए अतिक्रमण : नेगी
देहरादून। जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने राजपुर रोड और सुभाष रोड से भी अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्लोबल चौक से सुभाष रोड की ओर जाने वाली सड़क पर कब्जा जमाने वाले एक स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि लोनिवि के रिकॉर्ड में यह सड़क करीब 19 मीटर चौड़ी है। वहीं, मौके पर सड़क 30-35 फिट ही बची है। इसके उन्होंने गरीबों को राहत देने की मांग की है।