फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला

Wed, 09 May 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

रुद्रपुर और झबरेड़ा में भाजपा विधायक पर गुंडगर्दी और मारपीट का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने मंगलवार को भाजपा का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। खुद भाजपा के विधायक और जनप्रतिनिधि कानून हाथ में ले रहे हैं, जिससे आम जनता में भय व्याप्त है।
मंगलवार को महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता राजीव भवन में एकत्रित हुए और उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्लेहॉल चौक तक जुलूस निकाला। यहां भाजपा का पुतला फूंककर उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की। चौहान ने कहा कि भाजपा नेता प्रदेश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं। भाजपा के विधायक कानून व्यवस्था को धता बताते हुए खुलेआम मारपीट कर रहे हैं। आए दिन कोई न कोई भाजपा नेता कानून को अपने हाथ में लेकर गुंडागर्दी कर रही है, जिससे पुलिस का मनोबल भी गिर रहा है।
विज्ञापन

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के हाल ही के कारनामे प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था की तस्दीक करने के लिए काफी है। पुतला फूंकने वालों में महेश जोशी, संजय शर्मा, जगदीश धीमान, बृजमोहन चौहान, कमलेश रमन, ललित भद्री, दीप चौहान, पवन खरोला, आतिफ शेख, रिपुदमन, मुकेश रेगमी, सुरेंद्र सूरी, एसएन उपाध्याय समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed