{"_id":"5adba8c84f1c1b390a8b5ec2","slug":"141524345032-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे देववासी का निर्वाचन हस सबकी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे देववासी का निर्वाचन हस सबकी जिम्मेदारी
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सहयोग से राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर ‘भारतीय लोकतंत्र, प्रभावी चुनावी मंत्र’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ एस फारूख ने कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम संसद के लिए एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव कर ही संसद में भेजे।
यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि आज हमारा लोकतंत्र और मजबूत हुआ है। हमारा देश प्रगतिशील है। हम सब लोकतांत्रिक समाज का हिस्सा हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में हम सभी और अधिक सतत प्रयास करने होंगे।
पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ एसएस नेगी कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करना हर देशवासी की जिम्मेदारी बनती है। हर वैध मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
समाजसेवी एवं उद्यमी राकेश ओबेरॉय ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र दुनिया का सबसे अच्छा लोकतंत्र है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि सतीश निगम ने ईवीएम एवं वीवी पैट के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
गति फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने राज्य में अब तक हुए निर्वाचन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में हुए चुनाव में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि देहरादून में सबसे कम मतदान हुआ, जबकि पर्वतीय इलाकों में ज्यादा मतदान हुआ। कार्यक्रम में सहमति बनी कि संस्था की ओर से आम जनमानस में निर्वाचन के संबंध में और अधिक जागरूक करने ेक लिए कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल, सचिव अनिल सती, संयुक्त सचिव अमित पोखरियाल, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, कार्यकारी सदस्य डीपी उनियाल, हेम प्रकाश, सुधाकर भट्ट, मनोज गोविल, महेश खंखरियाल, वैभव गोयल समेत कई उपस्थित थे।