फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सनएक्सपो और बीबीएफएस के बीच होगा खिताबी मुकाबला ऑल इंडिया थर्ड गढ़वाल यूथ कप का पवेलियन मैदान पर होगा रविवार

सनएक्सपो और बीबीएफएस के बीच होगा खिताबी मुकाबला ऑल इंडिया थर्ड गढ़वाल यूथ कप का पवेलियन मैदान पर होगा रविवार

Sun, 22 Apr 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
सनएक्सपो और बीबीएफएस के बीच होगा खिताबी मुकाबला  ऑल इंडिया थर्ड गढ़वाल यूथ कप का पवेलियन मैदान पर होगा रविवार
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

ऑल इंडिया थर्ड गढ़वाल यूथ कप अंडर-19 के फाइनल में सनएक्सपो फुटबॉल एकेडमी और बाइचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल ने अपने सेमिफाइनल मुकाबले जीतकर जगह पक्की कर ली है। रविवार को पवेलियन मैदान पर प्रतियोगिता में खिताबी मैच खेले जाएंगे।
शनिवार को पवेलियन मैदान पर ऑल इंडिया थर्ड गढ़वाल यूथ कप अंडर 19 में दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच सनएक्सपो फुटबॉल एकेडमी और देहरादून फुटबॉल एकेडमी के बीच खेला गया। सनएक्सो के लिए मैच के पहले हॉफ के 12वें मिनट में विपुल थापा ने गोल किया। 25वें मिनट में देहरादून फुटबॅल एकेडमी के लिए सार्दुल गुसांई ने गोल दागकर अपनी टीम को एक-एक गोल की बराबरी पर खड़ा कर दिया। मैच के दूसरे हॉफ में दोनों टीमें गोल के लिए जूझती नजर आई। अंतिम क्षण 79वें मिनट में विपुल थापा ने सनएक्सपो के लिए एक और गोल दागकर अपनी टीम की जीत पक्की कर ली। सनएक्सो फुटबॉल एकेडमी ने 2-1 के अंतर से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बाइचुंग भूटिया फुटबॉल एकेडमी और डीडीए फुटबॉल एकेडमी दिल्ली के बीच हुआ। बाइचुंग भूटिया फुटबॉल एकेडमी ने यह मुकाबला 3-2 से अपने नाम कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। बाइचुंग भूटिया एकेडमी के लिए विकास ने दो गोल किए जबकि एक गोल ललित गुरुंग ने किया। डीडीए फुटबॉल एकेडमी दिल्ली के लिए अंकित रावत ने दो गोल दागे।
विज्ञापन

आयोजक देहरादून फुटबॉल एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष वीएस रावत ने बताया कि रविवार को तीनों वर्ग के खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे। अंडर 15 बालक में एसकेएफ पुने महाराष्ट्र व गोल्डन बूट फुटबाल एकेडमी के बीच सुबह 11 बजे से, सीनियर गर्ल्स वर्ग में देहरादून फुटबाल एकेडमी व एमएफए हरियाणा के बीच दोपहर 2 बजे से, सनएक्सपो फुटबाल एकेडमी और बीबीएफएस दिल्ली के बीच शाम 4 बजे से फाइनल मैच खेले जाएंगे। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भारतीय फुटबाल टीम अंडर-19 के कप्तान जितेंद्र सिंह बिष्ट, अंका वर्मा आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed