फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एडीबी नहीं देगा कनेक्शन, जल संस्थान ने भी खींचे हाथ

एडीबी नहीं देगा कनेक्शन, जल संस्थान ने भी खींचे हाथ

Wed, 04 Apr 2018 01:51 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
एडीबी नहीं देगा कनेक्शन, जल संस्थान ने भी खींचे हाथ
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में बिछाई गई नई पेयजल लाइनों को जल संस्थान के हैंडओवर करने के बाद एडीबी लोगों को कनेक्शन नहीं देगा। वहीं, जल संस्थान ने भी इसे एडीबी का काम बताकर लोगों को कनेक्शन देने से इनकार किया है। दोनों विभागों के बीच तालमेल न होने से आने वाले दिनों में कई इलाकों के करीब 15 हजार परिवारों की फजीहत होना तय है।
एडीबी विंग की ओर से शहर के कई इलाकों में पानी की नई लाइनें डाली गई। एडीबी का अनुबंध खत्म हो जाने की वजह से डालनवाला, पलटन बाजार, हरिद्वार रोड, ईसी रोड ,धामावाला, मच्छीबाजार, खुड़बुड़ा और आसपास के कई इलाकों में करीब 15 हजार परिवारों को पानी के कनेक्शन नहीं दिए जा सके। इन लाइनों को विंग जलसंस्थान को देने जा रहा है। एडीबी विंग के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय मिश्रा का कहना है कि हमारा अनुबंध समाप्त हो गया है और लगभग सभी कार्य पूरे हो गए है। अब जल्द ही सभी क्षेत्रों को जल संस्थान को हैंडओवर कर दिया जाएगा। जिसके बाद सभी कार्यों की जिम्मेदारी जल संस्थान की होगी। वहीं, जल संस्थान की महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग का कहना है कि पानी के कनेक्शन देने की जिम्मेदारी एडीबी की है। इस लिए जल संस्थान यह काम नहीं करेगा। दोनों विभागों में तालमेल न होने से आने वाले दिनों में लोगों की फजीहत होना तय है, वैसे ही इन इलाकों में गर्मियों में पेयजल की भारी किल्लत रहती है।
विज्ञापन

......................
मूल खबर
एडीबी विंग-जल संस्थान के बीच फंसे 15 हजार परिवार
जल संस्थान ने नए कनेक्शन देने से किया इंकार, वहीं एडीबी विंग भी जल संस्थान के सिर थोप रहा जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
एडीबी विंग की लापरवाही व जल संस्थान के हाथ खींचने से शहर के 15 हजार परिवारों के पानी के कनेक्शन अधर में लटक गए है। वजह ये है कि एडीबी विंग ने लाइन डालने का काम पूरा कर दिया। लेकिन अब भी करीब 15 हजार परिवार ऐसे है जिन्हें पानी का कनेक्शन नहीं मिला। एडीबी बिना कनेक्शन जारी किए ही पत्राचार के माध्यम से इन लाइनों को जल संस्थान को हैंडओवर करने की तैयारी कर ली है। यही नहीं उधर जल संस्थान ने भी लाइन मिलने के बाद लोगों को कनेक्शन देने के काम से हाथ खडे़ कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीबी विंग की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की लाइन डालने का काम तो पूरा कर लिया लेकिन अभी भी डालनवाला, पलटन बाजार, हरिद्वार रोड, ईसी रोड ,धामावाला, मच्छीबाजार, खुड़बुड़ा, व आस पास के इलाकों में 15 हजार परिवारों को पानी के कनेक्शन दिए जाने बाकि है वैसे तो यह काम एडीबी को ही करना था लेकिन एडीबी विंग इन लाइनों को जल संस्थान को हैंडओवर करने की तैयारी कर रहा है ऐसे में एडीबी विंग का तर्क है कि लाइनें हैंडओवर करने के बाद कनेक्शन देने का कार्य भी जल संस्थान द्वारा किया जाएगा। जबकि जल संस्थान ने इस काम से हाथ खड़े कर दिए है।

....................
बयान
अनुबंध समाप्त हो गया है और लगभग सभी कार्य पूरे हो गए है। अब जल्द ही सभी क्षेत्रों को जल संस्थान को हैंडओवर कर दिया जाएगा। जिसके बाद सभी कार्यों की जिम्मेदारी जल संस्थान की होगी। प्रोजेक्ट मैनेजर विनय मिश्रा
....................
पानी के कनेक्शन देने की जिम्मेदारी एडीबी की है। इस लिए जल संस्थान यह काम नहीं करेगा।
नीलिमा गर्ग, महाप्रबंधक, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed