फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1080 ने कराई जांच

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1080 ने कराई जांच

Sun, 25 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1080 ने कराई जांच
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून एवं अमर उजाला फ ाउंडेशन की ओर से शनिवार को त्यूनी में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1080 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर का शुभारंभ एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह पंवार ने किया।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल त्यूनी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सुबह नौ बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। शिविर में त्यूनी, हनोल, राईगी, माटल, आराकोट, अटाल, कोटी, अणु, पलासू, रिशाणु, सोलग, नीलस, छुब्रा, कांडा, बागी आदि क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल अस्पताल के आर्थो विभाग से डॉ पवन रावत, मेडिसिन विभाग से डॉ. सिद्धांत खन्ना व डॉ. अभिषेक शर्मा, सर्जरी विभाग से डॉ सुखविंदर सिंह, शिशु रोग विभाग से डॉ. जसप्रीत सिंह, त्वचा रोग विभाग से डॉ. केवल कृष्ण, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. मोनिका चौहान, नेत्र रोग विभाग से डॉ. स्मिता कपूर, नाक कान गला रोग विभाग से डॉ. माधुरी व दंत रोग विभाग से डॉ. भावना मलिक ने लोगों की जांच की। इस दौरान ईसीजी, ब्लड शुगर, दांत व ब्लड प्रेशर की जांचें भी नि:शुल्क की गईं। अस्पताल प्रबंधन ने शिविर में पंजीकृत मरीजों को श्री महंत इदिंरेश अस्पताल में इलाज में 50 प्रतिशत की छूट देने की बात कही है। यह छूट जनरल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को ही दी जाएगी। अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूडी ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन का यह ध्येेय है कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों तक आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं व रियायती दराें पर गरीबों को उपचार उपलब्ध कराया जाए। शिविर में उपप्रधानाचार्य विरेन्द्र सिंह चौहान, अनूप चंद्रा, मनोज खंडूरी, शशिकला, रक्षा देवी, तारा देवी, बबीता चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

भविष्य में पुन: आयोजित हो शिविर
अपने बीच श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून के डॉक्टरों को पाकर ग्रामीण काफी खुश नजर आए। ग्रामीणों ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबंधन एवं अमर उजाला फ ाउंडेशन का आभार जताया। ग्रामीणों ने भविष्य में जल्द ही ऐसे शिविर पुन: लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed