{"_id":"5aa584b04f1c1ba3238b4a5b","slug":"141520796848-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वेट एंड वॉच की स्थिति में पार्षद और दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वेट एंड वॉच की स्थिति में पार्षद और दावेदार
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
निकाय चुनाव से पहले सीमा विस्तार पर हाईकोर्ट का स्टे आने के बाद गहमागहमी बढ़ गई है। वर्तमान पार्षद और दावेदार वेट एंड वॉच की स्थिति में आ गए हैं। अब सभी की निगाहें नए सिरे से होने वाले परिसीमन पर टिकी हैं। जल्द ही आपत्तियां दर्ज करने का कार्य शुरू हो जाएगा।
नगर निगम चुनाव को लेकर पार्षद और दावेदारों की तैयारियों को झटका लगा है। बीते दिनों हाईकोर्ट के नगर निकाय सीमा विस्तार के शासनादेश को खारिज कर दिया गया था। साथ ही नए सिरे से आपत्तियां मंगाकर उसका सात दिन के भीतर निस्तारण करने के आदेश दिए थे। इसी के साथ पार्षदों और दावेदारों ने अपनी तैयारी को रोक दिया है। वह नए सिरे से परिसीमन का इंतजार कर रहे हैं। उनका मानना है कि अगर कुछ ग्राम सभाएं हटती हैं तो इसका प्रभाव पूरे परिसीमन पर पड़ेगा। आरक्षण भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में आपत्तियों की सुनवाई पर वह अपनी नजर रखेंगे। किशन नगर की पार्षद नंदनी शर्मा का कहना है कि जो काम करेगा, वह जीतेगा। नए सिरे से परिसीमन का प्रभाव अधिक नहीं पड़ेगा। इसके अलावा पार्षद महिपाल, भूपेंद्र कठैत, जगदीश धीमान आदि का भी कुछ यही कहना है।