फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा को आगे आएं बहुसंख्यक

अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा को आगे आएं बहुसंख्यक

Mon, 05 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा को आगे आएं बहुसंख्यक
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा को उनके कार्यकाल समाप्ति से दो दिन पूर्व कांग्रेस ने उनका सम्मान किया। इस मौके पर जुटे कांग्रेसी दिग्गजों ने आयोग अध्यक्ष के कार्यकाल की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए बहुसंख्यक आगे आए। वहीं, भाजपा सरकार पर भी तीखे प्रहार किए।
रविवार को होटल मधुबन में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देश के संविधान की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए बहुसंख्यकों को आगे आना चाहिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर अल्पसंख्यकों के हितों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि अल्पसंख्यकों के प्रति मौजूदा सरकार का रवैया ठीक नहीं है। समाज के इस वर्ग को सहारे और प्रोत्साहन की जरूरत है। मगर वोट की राजनीति करने वाले लोग समुदायों को आपस में लड़ाना चाह रहे हैं। अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए हम सबकों आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बिंद्रा के अल्पसंख्यक समुदाय के हित में किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिंद्रा ने अपने कुशल कार्यशैली और अनुभव से अल्पसंख्यक समुदाय के हित में कई अहम कार्य किए।
आयोग के अध्यक्ष बिंद्रा ने सभी आयोजकों और बधाई देने वालों का आभार जताया। कहा कि आयोग सरकार के सहयोग के बिना कोई कारनामा अंजाम नहीं दे सकता। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे कार्यकाल में 90 फीसदी वाद दायर ही नहीं किए गए, कुछ काम ऐसे भी हुए जिनका फोन पर फैसला हो गया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल और हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने भी अपने विचार रखे।

इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, पूर्व विधायक राजकुमार, मनोज रावत, आरए खान, राजीव जैन, अशोक वर्मा, गरिमा दसौनी, लाल चंद शर्मा, पंकज मोसेन, सुरेंद्र अग्रवाल, कमलेश रमन, संजय किशोर, अर्जुन सोनकर, मथुरा दत्त जोशी, अशोक कोहली, देवेंद्र पाल मोंटी, निहाल सिंह, सैयद मोहम्मद कासिम, आशा टम्टा, गुलजार अहमद, डॉ. इकबाल सिद्दीकी, एस पी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed