फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिम्मा समेत चारों बदमाश दो दिन की पुलिस रिमांड पर

सिम्मा समेत चारों बदमाश दो दिन की पुलिस रिमांड पर

Mon, 15 Jan 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सिम्मा समेत चारों बदमाश दो दिन की पुलिस रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में ऑपरेशन के बाद पकड़े गए दो लाख के इनामी हरसिमरन दीप सिंह उर्फ सिम्मा समेत चारों आरोपियों का रविवार को दो दिन का पुलिस रिमांड स्वीकृत हो गया। रिमांड पर पुलिस सिम्मा से यह जानने कोशिश करेगी कि देहरादून अथवा प्रदेश के किसी और हिस्से से उसके तार तो नहीं जुड़े हैं और दून आने के पीछे मकसद क्या था। रात में जेल की औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस आरोपियों को थाने लेकर आ गई। पंजाब पुलिस भी पूरी प्रक्रिया के दौरान कैंट पुलिस के साथ मौजूद रही।
शनिवार को कैंट कोतवाली के राजेंद्र नगर में पंजाब पुलिस की अगुवाई में हुए बड़े ऑपरेशन में फरीदकोट के इनामी शातिर बदमाश हरसिमरन दीप सिंह उर्फ सिम्मा, उसके भाई फुलविंदर, साथी रमेश कुमार और रोहित बाडू की गिरफ्तारी हुई थी। पंजाब और देहरादून पुलिस ने रातभर उनसे पूछताछ की। रविवार को तीसरे पहर चारों आरोपियों को स्पेशल जज के सामने पेश किया गया। कैंट कोतवाली पुलिस ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस रिमांड की मांग की। जज ने आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड स्वीकृत कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में पहले चारों आरोपियाें को जेल भेजा गया। फिर यहां रिमांड की औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें कैंट पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। देर रात तक हरसिमरन दीप सिंह उर्फ सिम्मा और उसके साथियों से पूछताछ होती रही। देहरादून पुलिस यह जानने को उत्सुक है कि सिम्मा का देहरादून आने का मकसद सिर्फ छुपना था या फिर वह किसी वारदात को अंजाम देने आया था। पुलिस उसके देहरादून कनेक्शन को खंगालना चाहती है। पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रदीप राय का कहना है कि आरोपियाें से कई बिंदुओं पर पूछताछ होनी है। 16 जनवरी को उन्हें वापस जेल में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मकान मालिक का 10 हजार का चालान
कैंट कोतवाली पुलिस ने किराएदार हर्ष और उसके साथियों का सत्यापन नहीं कराने पर व्यापारी हरीश भाटिया का रविवार को 10 हजार रुपये का चालान कर दिया। पुलिस आरोपियों के साथ भाटिया को थाने ले गई थी। बाद में व्यापारियों ने थाने पहुंचकर भाटिया को रिहा करा लिया था। इंस्पेक्टर शंकर सिंह विष्ट ने बताया कि यह चालान किराएदारों का सत्यापन न कराने पर किया गया। जांच में पता चला कि मकान में हर्ष और उसके तीन साथी रहते थे। तीनों साथी छुट्टी होने के कारण घर गए थे। इसी बीच हर्ष ने अपने एक दोस्त को बुला लिया, जिसके जरिया सिम्मा यहां पहुंचा। पुलिस को अभी हर्ष नहीं मिल पाया है। विवेचना के दौरान ही उसकी भूमिका का पता चल पाएगा।
--
सिम्मा के पास बरामद हुई लूट की रिवाल्वर
दो लाख रुपये के इनामी हरसिमरन दीप सिंह उर्फ सिम्मा के पास से बरामद हुई रिवाल्वर लूट की है। वहीं, बरामद कार और अन्य पिस्टलों के सत्यापन में पंजाब पुलिस जुटी है। पुलिस गिरफ्त में सिम्मा और उसके साथियों के पास से पुलिस को एक रिवाल्वर, दो पिस्टल, तमंचा और कार बरामद हुई है। पुलिस जांच में आया है कि सिम्मा के पास से 32 बोर की जो रिवाल्वर बरामद हुई है, वह लूट की है। सिम्मा ने पंजाब क्षेत्र में लाइसेंसी रिवाल्वर को लूटा था। कैंट इंस्पेक्टर शंकर सिंह विष्ट के मुताबिक, पंजाब पुलिस बरामद हथियाराें और कार का सत्यापन कराने में जुटी है।

--
आरोपी उतरे नहीं और चल दी गाड़ी
स्पेशल जज के सामने पेशी के लिए हरसिमरन दीप सिंह और उसके साथियों को ट्रक से लाया गया था। लोकल पुलिस के साथ पंजाब पुलिस के जवान भी सुरक्षा की दृष्टि से ट्रक में सवार थे। इसी बीच कोर्ट के बाहर ट्रक रुक गया। पंजाब पुलिस के जवान तो उतर गए, मगर आरोपी अंदर ही रहे। इसी बीच चालक ट्रक लेकर चला तो अफरातफरी का माहौल हो गया। पंजाब पुलिस के जवान भागकर ट्रक के आगे आए, तब जाकर उन्हें उतारा गया। इस दौरान पंजाब पुलिस और ट्रक चालक के बीच नोक-झाेंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed