{"_id":"5a41620d4f1c1b95188bbf1f","slug":"141514234381-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने 87 करोड़ की योजनाओं की रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने 87 करोड़ की योजनाओं की रखी आधारशिला
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ने 87 करोड़ की योजनाओं की रखी आधारशिला
-- थानो न्याय पंचायत में 50 करोड़ से बनने वाले सूर्यधार बांध का किया शिलान्यास
-- जनता का पैसा जन कल्याण के लिए खर्च करेगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को थानो न्याय पंचायत में 50 करोड़ की लागत से बनने वाले सूर्यधार बांध समेत 87 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश को भ्रष्टाचारमुक्त और पारदर्शी शासन देना उनकी प्रतिबद्धता है। थानो न्याय पंचायत में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य को आर्थिक अनुशासन देना सरकार की प्राथमिकता में है। जनता का पैसा जनकल्याण के लिए सरकार पूरी तरह से सोच समझ कर व्यय करेगी। कहा कि योजनाबद्ध तरीके से राज्य का विकास किया जा रहा है। यदि किसी को कोई समस्या है तो उनके मोबाइल एप पर सुझाव और शिकायत की जा सकती है। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन नरेश बंसल ने कहा कि सरकार बेहतर विकास के कार्य कर रही है, जिससे जनता संतुष्ट है। इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सूर्यधार शीला चौकी बांध पहुंचकर बांध निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
सीएम ने शहीद नरपाल सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह और बुजुर्ग महिला जमीला ताई को भी सम्मानित किया। यहां सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एके दिनकर, सीएम के ओएसडी धीरेंद्र पंवार, विशाल मनवाल, जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, भाजपा प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, राजेंद्र मनवाल, गौरव जोशी, सुभाष बडथ्वाल, नगीना रानी, दीवान सिंह रावत, प्रेम पुंडीर, रामेश्वर लोधी, करन बोरा, संजीव सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर काटा केक
डोईवाला। भाजयुमो भानियावाला मंडल ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया। थानों में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केक काटकर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को खिलाया और राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री जैसी सादगी और इमानदारी से काम करने की नसीहत दी। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौरव जोशी ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र रावत और पूर्व पीएम अटल बिहारी स्वच्छ राजनीति की पहचान बन गए हैं। इस दौरान त्रिलोक रावत, हरीश गुसांई, रोहित क्षेत्री, ललित पंत, सूरज रावत, विपुल सजवाण आदि मौजूद रहे।
जनसभा में उमडे़ जन सैलाब देख सीएम हुए गदगद
डोईवाला। विकास योजनाओं के बाद आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या में दूरस्थ क्षेत्र थानो के शहीद नरपाल इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों के पहुंचने से सीएम त्रिवेंद्र रावत खासे गदगद हुए। आयोजन की सफलता पर सीएम के विशेष कार्यधिकारी धीरेंद्र पंवार के अलावा भाजपा और भाजयुमो भानियावाला मंडल के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया गया। इस दौरान लेखराज सिंधवाल, दिनेश सजवाण, अरुण सूद, सरिता जोशी, शैलेंद्र त्यागी, राजेश भट्ट, नीलम नेगी, अनूप सोलंकी, बीर सिंह रावत, सत्यपाल रावत, सुबोध जायसवाल, मनीष नेगी, अजय रावत, श्रवण प्रधान, लच्छीराम लोधी, संजीव लोधी ,अनिल तीर्थवाल आदि मौजूद थे।