{"_id":"5a415b754f1c1b09788b4d77","slug":"141514232693-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-नेहा खंकरियाल और बच्ची राम को राठ गौरव सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-नेहा खंकरियाल और बच्ची राम को राठ गौरव सम्मान
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा खंकरियाल और बच्ची राम को राठ गौरव सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राठ जन विकास समिति के 17वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान सोमवार को मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्यों के लिए किसान बच्ची राम ढौंडियाल और संगीत शिक्षिका नेहा खंकरियाल को राठ गौरव पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड के 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने राठ क्षेत्र की टॉपर छात्रा को हर साल अपनी पत्नी की स्मृति में 21 हजार रुपये देने की बात कही। उन्होंने स्थापना दिवस समारोह की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजन से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। उन्होंने क्षेत्र के कीर्ति चक्र विजेता कर्नल इंद्र सिंह के नाम पर पुस्तक लिखने का आह्वान भी किया। इस दौरान संगीत शिक्षिका नेहा खंकरियाल और कृषि क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए बच्ची राम ढौंडियाल को राठ गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा राज्य स्तरीय पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता बीना, मेधावी छात्र-छात्राओं में शांति प्रकाश, खुशी, विक्रम ममगाईं, मनीषा, करीना, शोभित धस्माना, अजय भंडारी, भावना, कविता, मोहित सिंह, नरेश गुसांई, हीरा सिंह को पुरस्कृत किया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और डॉ. विमल नौटियाल ने ‘राठ बयार’ स्मारिका का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. सुंदरलाल पोखरियाल एवं संचालन महासचिव कुलानन्द घनशाला ने किया। समारोह में समिति के सलाहकार कन्हैयालाल पोखरियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी, कोषाध्यक्ष मेहरवान सिंह गुसांई, सांस्कृतिक समिति की सचिव पूनम ममगाईं, पुरुषोत्तम ममगाईं, एमएन बनख्वाल, केएस नेगी, धन सिंह गुसांई, मनवर सिंह रावत, राम प्रकाश खंकरियाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, अशोक रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, मातवर सिंह कंडारी, राकेश मोहन खंकरियाल, महेश खंकरियाल, दयाल चौहान, प्रेम सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे। राठ जन विकास समिति के मीडिया प्रभारी हीरामणी भट्ट ने कहा है कि आगामी शिक्षा सत्र 2018-19 से प्रथम चरण में राठ क्षेत्र के निर्धनतम परिवारों के कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए छात्रों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।