फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा नहीं चाहती गैरसैंण बने राजधानी : प्रीतम सिंह

भाजपा नहीं चाहती गैरसैंण बने राजधानी : प्रीतम सिंह

Mon, 25 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नहीं चाहती गैरसैंण बने राजधानी : प्रीतम सिंह
भाजपा नहीं चाहती गैरसैंण बने राजधानी: प्रीतम सिंह
विज्ञापन

-- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
-- मुख्यमंत्री पर प्रदेश में माफियाओं को संरक्षण देने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। कांग्रेस ने स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने के मुद्दे पर भाजपा की नीयत पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि विधानसभा चुनाव में गैरसैंण को राजधानी बनाने की बात कहकर भाजपा सत्ता में आई, अब वह खुद ही इससे पलट रही है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री माफियाओं को संरक्षण देने में लगे हैं। उनका जन सरोकारों से कोई वास्ता नहीं है।
रविवार को दूनमार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस का दम भरने वाली सरकार खुद ही इसका पालन नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब, खनन और भूमाफियाओं से सांठगांठ कर स्वार्थ साधे जा रहे हैं। लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं किया जाना भी इसका एक उदाहरण है। कहा कि चुनाव में जनता को गुमराह कर प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ने सरकार में आते ही जनमुद्दों को भुला दिया है।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव में गैरसैंण को प्रदेश की राजधानी बनाने का दावा किया था। जबकि उनकी मंसा गैरसैंण को राजधानी बनाने की है ही नहीं। प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य खाद्यान योजना में मिलने वाले गेंहू और चावल के दाम बढ़ाकर सरकार ने गरीब की थाली से निवाला छीन लिया है। कांग्रेस नगर निकाय चुनाव के मैदान में मजबूती से उतरेगी, जिसके लिए 27 दिसंबर को देहरादून और 7 जनवरी को हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है। जिसमें चुनावी रणनीति को लेकर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दीप शर्मा, शिवमोहन मिश्रा, विजय सारस्वत, किरन शर्मा, राकेश मियां, विनय सारस्वत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed