{"_id":"59567f4a4f1c1b52318b4692","slug":"141498840906-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के दंपति गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के दंपति गिरफ्तार, जेल भेजा
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। प्रापर्टी डीलरों की मदद से फर्जीवाड़ा कर दूसरे की जमीन बेचने के आरोपी एक दंपति को कलालघाटी चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश मिले हैं।
कलालघाटी चौकी के इंचार्ज उपनिरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि गत चार अप्रैल को झंडीचौड़ उत्तरी निवासी द्रौपदी घिल्डियाल पत्नी हरीश चंद्र घिल्डियाल ने उनकी पांच विश्वा जमीन धोखाधड़ी से बेचने का मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि इसी गांव की दूसरी महिला द्रौपदी देवी ने फर्जीवाड़ा कर उनकी जमीन किसी संजीव कुमार नाम के व्यक्ति को बेच दी। इस मामले में जांच की गई तो इस अपराध में पांच लोगों की संलिप्तता पाई गई। द्रौपदी घिल्डियाल के नाम से जमीन बेचने वाली इसी गांव की द्रौपदी देवी और उसके पति हरीशचंद्र को शुक्रवार को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी के आरोपी पति और पत्नी ने क्षेत्र के एक प्रापर्टी डीलर की मदद से यह कारनामा किया है। अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।