{"_id":"59513fd84f1c1bb0768b45e4","slug":"141498496984-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे देर से हुई शुरू बाबा केदार की पैदल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे देर से हुई शुरू बाबा केदार की पैदल यात्रा
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा सोमवार को तीन घंटे देरी से शुरू हुई। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग में मुनकटिया में भारी मलबा और बोल्डर गिरने से मार्ग बंद रहा, जिससे यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया गया। एनएच निर्माण खंड ने मलबा साफ कर प्रात: नौ बजे से यात्रा शुरू कराई।
रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से मुनकटिया में भूस्खलन जोन पुन: सक्रिय हो गया। यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गिरा था। इसके चलते सोमवार को सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए पैदल यात्रा का संचालन रोक दिया गया। इस दौरान शटल सेवा (टैक्सी) भी बंद रही। एनएच निर्माण खंड द्वारा मशीन और मजदूरों की मदद से मलबा व बोल्डर सड़क से हटाए गए। इसके बाद प्रात: नौ बजे प्रशासन द्वारा सोनप्रयाग से पैदल मार्ग के लिए तीन सौ श्रद्धालुओं को छोड़ा गया। इस दौरान पुलिस और एसडीआरएफ के जवान सुरक्षा को लेकर सतर्क रहे। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि बरसात को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर तैनात कर्मियों को सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।