फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   14 players selected in trial match

ट्रायल मैच में 14 खिलाड़ियों का चयन

Mon, 15 Mar 2021 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
14 players selected in trial match
विकासनगर।पछवादून के विकासनगर स्थित बुलाकीवाला तप्पड़ में 20 व 21 मार्च को होने वाले ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट के लिए रविवार को ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया। चयन समिति ने टूर्नामेंट के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन किया।
विज्ञापन

देवभूमि कबड्डी एकेडमी विकासनगर और जौनसार-बावर-पछवादून क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट-2021 का आयोजन किया जा रहा है। एकेडमी के संस्थापक स्व. महावीर सिंह चौहान मेमोरियल के नाम से 20 व 21 मार्च को विकासनगर के बुलाकीवाला मैदान में होने वाले ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट से पूर्व रविवार को ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान देहरादून जनपद के कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया। देवभूमि कबड्डी एकेडमी के संयोजक धन सिंह चौहान, अध्यक्ष रणवीर सिंह तोमर व विकासनगर ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रविवार को बुलाकीवाला तप्पड़ में हुए कबड्डी के ट्रायल मैच में निर्णायक मंडल के सदस्यों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले 14 खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए किया। उन्होंने कहा कि पहली बार होने वाले इस टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसका शुभारंभ 20 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे करेंगे। पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख कालसी स्वराज सिंह चौहान, एकेडमी के कोच भरत सिंह, निर्णायक मंडल के सदस्य रण सिंह, कपिल छिनटा, चतर सिंह नेगी, जवाहर शर्मा, संजय राठौर, कल्याण सिंह और वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed