फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   14 crore rupees have to be recovered in 19 days, the corporation has put in all its efforts.

Dehradun News: 19 दिन में वसूलने हैं 14 करोड़, निगम ने झोंकी ताकत

Fri, 13 Mar 2026 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
14 crore rupees have to be recovered in 19 days, the corporation has put in all its efforts.
19 दिन बचे हैं और नगर निगम को लक्ष्य के सापेक्ष अभी 14 करोड़ रुपये की वसूली और करनी है। इसके लिए नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। वाट्सएप के माध्यम से रिमाइंडर और बकायेदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के आय का सबसे बड़ा जरिया संपत्ति कर है। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगम ने 53 करोड़ रुपये कर वसूला था। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 65 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस बार वाट्सएप के माध्यम से बिल भेजने और ऑनलाइन भुगतान जैसे नवाचार के माध्यम कर जमा किया गया। साथ ही रिमाइंडर और नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। यही वजह रही कि अभी तक 51 करोड़ रुपये से ज्यादा कर जमा किया जा चुका है। नगर निगम के कर अनुभाग ने बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की है। इन सभी को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन


Iआज से चलेगा सत्यापन अभियान
I

शुक्रवार से शहर के सभी वार्डों में संपत्तियों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जाएगा। जो संपत्तियां भवन कर के दायरे में नहीं है उनको भी दायरे में लाया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि जिनकी धनराशि 10,000 से कम है वह करदाता व्हाट्सएप पोर्टल के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iनगर निगम ने जारी किए नंबरI
करदाता अपने भवन कर के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नंबर 7409777799, 9456548005, 8191800195, 9761260443, 7895723664 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed