फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   136 candidates got employment in the fair

रोजगार मेले में 136 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

Sun, 28 Feb 2021 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
136 candidates got employment in the fair
परेड ग्राउंड स्थित सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में कंपनी के कर्मियों से जानकारी ले - फोटो : CITY
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित साल के दूसरे रोजगार मेले में 136 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला। जबकि 62 अभ्यर्थियों को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में 286 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिन्हें आठ निजी कंपनियों ने रोजगार उपलब्ध कराने के अवसर दिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में सुरक्षा को ध्यान में रखते मुख्य गेट पर हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए दूर-दूर कंपनियों के स्टॉल लगाए गए। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। कोरोनाकाल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवेदन को जरूरी किया गया था, जिससे मेले में अनावश्यक भीड़ न बढ़े।
विज्ञापन

वेतन देख मेले से लौट गए बेरोजगार
रोजगार मेले में आठ निजी कंपनियों ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्टॉल लगाए। लेकिन, वेतन देख बहुत से युवा मेले से वापस लौट गए। मेले में आए कुछ युवकों ने बताया कि एक निजी कंपनी में नौकरी के लिए आठ से दस हजार रुपये तय किया गया था। जबकि एक निजी कंपनी में पार्ट टाइम नौकरी के लिए भी आठ हजार रुपये का वेतन दिया जा रहा है। युवाओं ने कहा कि महंगाई के इस जमाने में 10 से 12 हजार रुपये की नौकरी से गुजारा करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed