फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13.26 percent voting in Misras, many voters stopped

Dehradun News: मिसरास में 13.26 फीसदी मतदान, कई मतदाताओं को मतदान से रोका

Sat, 20 Apr 2024 06:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
13.26 percent voting in Misras, many voters stopped
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की मिसरास पट्टी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मतदान किया, लेकिन मतदान का प्रतिशत केवल 13.26 फीसदी रहा। ग्राम प्रधान और कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि 400 से 450 मतदाताओं को असामाजिक तत्वों ने मतदान करने से रोक दिया। एक मतदाता के साथ मारपीट भी कई गई। कई बार पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया गया, पर किसी ने भी फोन नहीं उठाया। वहीं सहायक रिर्टनिंग ऑफिसर का कहना है कि मतदाताओं को रोके जाने संबंधी कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया था। इस बार भी मिसरास पट्टी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी, लेकिन जिलाधिकारी सोनिका के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया था। ग्रामीणों ने मतदान करने की शपथ भी ली थी।
विज्ञापन




शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह 7.00 बजे प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान स्थल में मतदान की प्रकिया शुरू हुई, लेकिन शाम 5.00 बजे तक केवल केवल 107 मतदाताओं ने ही मतदान किया। ग्राम पंचायत में मतदाताओं की कुल संख्या 841 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान दीवान सिंह पुंडीर ने बताया कि करीब 20-25 असामाजिक तत्वों का एक समूह मतदान केंद्र के आसपास ही घूम रहा था। सुबह करीब 9.00 बजे मसूरी थाना पुलिस भी वापस लौट गई। मतदान स्थल पर केवल पोलिंग पार्टी के साथ आए पुलिसकर्मी थे।



ग्राम प्रधान ने बताया कि करीब 400 से 450 मतदाता मतदान स्थल तक पहुंचे थे। असामाजिक तत्वों ने कई मतदाताओं को वाहनों से उतरने नहीं दिया। कई मतदाताओं को मतदान केंद्र में जाने से रोका गया। एक मतदाता के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर दी।

ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके साथ अभद्रता की गई। वह लगातार सीडीओ, एसएसपी कार्यालय और मसूरी थाना में फोन करते रहे। सीडीओ ने पुलिस बल भेजने का आश्वासन दिया, पर कोई नहीं आया। एसएसपी कार्यालय और मसूरी थाना में संपर्क करने पर फोन नहीं उठाया। बताया कि असामाजिक तत्वों के डर के चलते चाहते हुए भी मतदाता मतदान नहीं कर पाए।







चुनाव के विरोध पर भी हम सहमत थे, लेकिन सक्षम अधिकारियों के आश्वासन पर सहमति बन गई थी। मतदाताओं को रोका जा रहा था। मतदान करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। - अभिषेक, मतदाता





जब मतदान पर सहमति बन गई थी तो विरोध नहीं होना चाहिए था। आज कुछ ग्रामीणों ने मतदान का विरोध किया। सहमति के बाद चुनाव में मतदान करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। - प्रवीण, मतदाता





जब सीडीओ ने आश्वासन दे दिया था तो विरोध करना गलत है। विरोध के चलते कई मतदाता अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित रह गए। प्रशासन को पुख्ता इंतजाम करना चाहिए था। - दीवान सिंह पुंडीर, ग्राम प्रधान




मिसरास पट्टी में मतदाताओं को रोकने संबंधी कोई सूचना या शिकायत नहीं मिली है। अधिकारियों और पोलिंग टीम से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। - स्मृता परमार, सहायक रिर्टनिंग ऑफिसर, सहसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed