{"_id":"5c589f7abdec2259b05bbb06","slug":"131549311866-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कैंसर से बचाव के लिए जागरुकता जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कैंसर से बचाव के लिए जागरुकता जरूरी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरुकता जरूरी है। डर से कैंसर को दूर नहीं किया जा सकता। ये बातें विश्व कैंसर दिवस पर इलेथ्ट्रोम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन इंडिया की ओर से आयोजित कार्यशाला में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मुकेश चौहान ने कहीं।
उन्होंने सोमवार को लालपुल स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला में लोगों को कैंसर की रोकथाम और बचाव के प्रति जागरूक किया। प्रदेश महामंत्री डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि कैंसर को लेकर बढ़ रही अज्ञानता और अंधविश्वास को दूर करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान ने कहा कि कैं सर से डरने के बजाए उसका उपचार करना चाहिए। शरीर की कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि होना ही कैंसर है। कहा कि कैंसर होने का मुख्य कारण असामान्य दैनिक जीवनशैली एवं आधुनिक खानपान और रक्त में अम्लता का बढ़ना है। जबकि, प्रदूषित भोजन, हवा, पानी से भी कैंसर होता है। कार्यशाला में डॉ. सीपी रतूड़ी, डॉ. एनएस टाकुली, डॉ. एसके द्विवेदी, डॉ. कमलेश खंडूरी, डॉ. गोपीकृष्ण, डॉ. समीर यादव, डॉ. मंजीत कश्यप, डॉ. गफ्फूर अहमद, डॉ. एनएस नेगी, डॉ. कुलदीप भट्ट आदि मौजूद रहे।