फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कबड्डी में विकासनगर को दोहरा खिताब

कबड्डी में विकासनगर को दोहरा खिताब

Sun, 06 Jan 2019 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में विकासनगर को दोहरा खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में अंडर-17 बालक वर्र्ग और अंडर-19 बालिका वर्ग में विकासनगर ने कालसी को हराकर दोहरा खिताब जीता।
युवा कल्याण विभाग की ओर से पवेलियन ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता में शनिवार को कबड्डी और फुटबॉल के मुकाबले खेले गए। अंडर-17 कबड्डी बालक वर्ग में विकासनगर और कालसी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें विकासनगर ने कालसी को 33-31 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में रायपुर ने डोईवाला को 30-10 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग में खिताबी मुकाबला विकासनगर और कालसी के बीच हुआ। मैच में विकासनगर ने कालसी को 27-13 के अंतर से हराकर मैच जीत लिया। वहीं, तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में सहसपुर ने कालसी को हराया।
विज्ञापन

इसके बाद फुटबॉल अंडर-19 बालिका वर्ग का फाइनल मैच विकासनगर और सहसपुर के मध्य खेला गया। इसमें सहसपुर ने एकतरफा मुकाबले में 8-0 से जीत दर्ज की। सहसपुर की ओर से जिज्ञासा, तमन्ना, अंजना ने एक-एक, पार्वती ने दो और अंजलि ने तीन गोल कर टीम को जीत दिलाई। बालक अंडर-19 वर्ग में खिताबी मुकाबला सहसपुर और रायपुर के मध्य हुआ। इसमें रायपुर के खिलाड़ियोें ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर 3-0 से जीत दर्ज की। रायपुर की ओर से योगेश ने एक, शिवम ने दो गोल कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed