{"_id":"5c2928debdec2256e37bc9d8","slug":"131546201310-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमु ल्होसार में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमु ल्होसार में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
तमु धीं समिति की ओर से रविवार को चंद्रबनी स्थित एक विवाह स्थल में तमु ल्होसार पर्व (नव वर्ष) धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जनरल शक्ति गुरुंग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर समुदाय के लोगों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।
तमु ल्होसार पर्व गोरखा समुदाय के गुरुंग उपजाति का नव वर्ष है। तमु धीं समिति की मीडिया प्रभारी ऋतु गुरुंग ने बताया कि खिल्हो (कुत्ता वर्ष) की विदाई और ल्होसार (मृग वर्ष) के स्वागत के लिए हर साल कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और शत्रुओं से मुक्ति पाने व देश के विकास की कामना की गई। समारोह में पारंपरिक व्यंजन भी बनाए गए और सामूहिक भोज कराया गया। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा और कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
आई लव गुरुंग टैटू बनवाने का रहा क्रेज
तमु ल्होसार पर्व के मौके पर आयोजित मेले में युवतियों और बच्चों में गाल पर आई लव गुरुंग (टैटू) बनवाने का क्रेज रहा। टैटू बनवाने में महिलाएं भी व्यस्त दिखीं। इसके अलावा महिलाओं और युवतियों ने गाल पर फूल, मूर्ति और अपने नाम के टैटू बनवाए।