फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महापंचायत ने की पर्यावरणीय मानकों के तहत सुरंग का निर्माण कराने की मांग

महापंचायत ने की पर्यावरणीय मानकों के तहत सुरंग का निर्माण कराने की मांग

Thu, 20 Dec 2018 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
महापंचायत ने की पर्यावरणीय मानकों के तहत सुरंग का निर्माण कराने की मांग

विज्ञापन
बड़कोट। ऑल वेदर रोड के तहत पोल गांव से सिल्क्यारा तक हो रहे सुरंग निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर रामलीला मैदान में महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें पोल गांव, डंडाल गांव व बड़कोट नगर के लोगों ने परियोजना में 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने व पर्यावरणीय मानकों के तहत मलबा डंप करने की मांग की। इस दौरान पर्यावरणविदों ने सरकार से परियोजना में हरित निर्माण तकनीक का प्रयोग करने की मांग की।

बृहस्पतिवार को आयोजित पोल गांव, डंडाल गांव व बड़कोट नगर के ग्रामीणों की महापंचायत में ऑल वेदर रोड के तहत बन रही सुरंग को लेकर चर्चा की गई, जिसमें पर्यावरणविद् सुरेश भाई ने ऑल वेदर परियोजना में हरित निर्माण तकनीक का प्रयोग करने पर जोर देते हुए विकास व पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजमार्ग निर्माण निस्तारण 2004 की गाइड लाइन के तहत सुरंग निर्माण से निकलने वाले मलबे को पर्यावरण को प्रभावित किए बिना उचित स्थान पर डंप करना चाहिए। ताकि उक्त भूमि को भविष्य में किसी विकास कार्य के लिए प्रयोग किया जा सके। वहीं पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत ने कहा कि पालिका द्वारा निर्माणदायी संस्था को मलबा डंप करने के लिए स्थान चयनित करके दिया जाएगा, जिसके अतिरिक्त किसी भी अन्य स्थान पर सुरंग निर्माण से निकलने वाले मलबे को डंप नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान परियोजना की सफलता के लिए अधिक से अधिक स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर जोर देते हुए उन्होंने सुरंग निर्माण में 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की। पूर्व पालिकाध्यक्ष अतोल रावत ने निर्माण कार्य के दौरान बाहर से आने वाले मजदूरों आदि का पुलिस सत्यापन कराने की मांग की। ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनाएं ना हों। महापंचायत के अंत में पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में तीनों गांवों के चुनिंदा ग्रामीणों की एक समिति का गठन भी किया गया। इस मौके पर परशुराम जगूड़ी, हिमला डंगवाल, भरत सिंह, मंगल राणा, वरदेव नेगी, अवतार रावत, सोबेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed