{"_id":"5b4d014d4f1c1bbd298b4577","slug":"131531773261-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
हरेला के मौके पर लायनेस क्लब देहरादून की ओर से सोमवार को धूलकोट में पौधरोपण किया गया। मंडल अध्यक्ष लायन विनय मित्तल की अगुवाई में स्लोगन ‘एक मंडल, एक दिन, एक सेवा कार्य’ के तहत क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पौधरोपण किया। दूसरी ओर डीसीपी लायनेस डॉ. रेणु जैन की अगुवाई में तुलाज इंस्टीट्यूट परिसर में पौधे रोपे गए। इस दौरान रुद्राक्ष, तुलसी, गुलमोहर, जैसमीन, हरसिंगार, नीम, मोगरा, गुड़हल, हरड़, बहेड़ा, करौंदा, पपीता, बेल, चीकू, अनार, चकोतरा व शहतूत के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा जैन, सचिव संगीता जैन, कोषाध्यक्ष निमिषा जैन, वृक्षारोपण कमेटी के चेयरमैन अमिता चौहान, लायन सुशील मित्तल, पूर्व मंडलाध्यक्ष लॉयन सुनील जैन, आशीष जैन, विनय जैन, फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट तरुना सिंघल, विजय लक्ष्मी अग्रवाल, किरन गोयल, संयुक्त सचिव कुमकुम अग्रवाल, प्रवीन कौर कालरा, गुरमीत कौर, अंजना माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।