{"_id":"5b43bab44f1c1b93288b5622","slug":"131531165364-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकादा करने पर दिव्यांग को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकादा करने पर दिव्यांग को पीटा
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। उधारी की रकम मांगने पर एक पक्ष के तीन लोगों ने दिव्यांग युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे दिव्यांग के भतीजे को भी आरोपी पीटा गया।
कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव निवासी इस्तखार अहमद ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसका भाई अशरफ दिव्यांग है। अशरफ ने गांव के ही एक शख्स को दो लाख दस हजार रुपये उधार दिए थे। एक जुलाई की शाम अशरफ नमाज पढ़कर मस्जिद से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसने उस युवक से तकादा किया तो गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला समेत दो लोगों ने अशरफ को डंडे से बेरहमी से पीटा। तभी अशरफ का भतीजा रहमान बीच बचाव करने पहुंचा तो उसे भी धुना। कोतवाली के एसएसआई हरिओम राज चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।