{"_id":"5b1057a44f1c1b8b6e8b5a9b","slug":"131527797668-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल इलेवन और पंजाब का अगले दौर में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल इलेवन और पंजाब का अगले दौर में प्रवेश
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रथम मयवंती बत्ता मेमोरियल ऑल इंडिया गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़वाल इलेवन ने कर्नाटक को आठ विकेट और पंजाब ने बिहार इलेवन को आठ विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
कासिगा स्कूल में बृहस्पतिवार को पहला मुकाबला पंजाब और बिहार के बीच खेला गया। बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बिहार टीम की खिलाड़ी दिव्या की घातक गेंदबाजी का सामना नहीं कर सकी। टीम 19.3 ओवर में 70 रन पर ऑलआउट हो गई। दिव्या ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए। वहीं, पंजाब की टीम ने प्रियंका के नाबाद 45 रनों की बदौलत 9.2 ओवर में दो विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, दूसरा मैच गढ़वाल इलेवन और कर्नाटक की टीम के बीच हुआ। कर्नाटक की टीम 41 रन पर पवेलियन लौट गई। गढ़वाल के लिए राधा ने चार तथा सरिता और निशा ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। टीम ने 9.1 ओवर ने विजयी लक्ष्य हासिल किया।