फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अमन के गीतों पर थिरके लोग

अमन के गीतों पर थिरके लोग

Sat, 19 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अमन के गीतों पर थिरके लोग
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गायकी, कविता, शायरी, रचना वर्णन और कॉमेडी में रुचि रखने वालों के लिए यूनिक एक्सपेरेंस की ओर से ‘स्पॉटलाइट-एन ओपन माइक फेस्टिवल’ आयोजित किया जा रहा है। 30 व 31 मई व एक जून को होने वाले कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल में प्रमोशन किया गया। जिसमें अमन सागर ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर लोग खूब थिरके। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
यूनिक एक्सपेरेंस के डायरेक्टर आयुष और शैव्या ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए लोग काफी संख्या में अपना रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। इस तरह का यह प्रदेश का पहला आयोजन है। जहां कोई भी अपनी गायकी, कविता, शायरी, रचना वर्णन और कॉमेडी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकता है। ऐसे लोगों को भी बढ़ावा दिया जाता है, जिनकी कलाकारी में रुचि तो रखते हैं, लेकिन उसका प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। इससे पहले पुणे और मुंबई में इस कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है।
विज्ञापन

---
हर तीन घंटे में दिया जाएगा पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए हर तीन घंटे में एक शख्स को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ से रात नौ बजे तक चलेगा। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
500 लोगों को मिलेगा मौका
स्पॉटलाइट-एन ओपन माइक फेस्टिवल में 500 लोगों को मौका दिया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए एंट्री फीस 100 रुपये रखी गई है। अब तक करीब 200 लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुक हैं।
--
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन - डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूनिकईएक्सपी.कॉम
=====
इन स्थानों पर कराएं रजिस्ट्रेशन

राजपुर रोड - वी कैफे, अपो. ग्रेट वेल्यू होटल
घंटाघर - प्लेनेट्स मोबाइल गैलरी
चकराता रोड - फाइव स्टार बेकरी एंड स्वीट्स
कौलागढ़ रोड - बीकानेर मिष्ठान भंडार
वसंत विहार - कैफे बीएमजी, विकास मॉल
प्रेमनगर - हीरो स्प्रिंट स्टोर, खन्ना साइकिल्स
सहारनपुर रोड/निरंजनपुर - जिम्मीबाइक लालपुल
धर्मपुर/रिस्पना - सी कैबाब हब, श्री टॉवर्स
रेसकोर्स - सूरी केक एंड बैकर्स
मांडूवाला - बासिल बिस्ट्रो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed