{"_id":"5aea265a4f1c1bb56a8b756e","slug":"131525294682-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टिहीन कोटे के खाली पदों पर हो नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृष्टिहीन कोटे के खाली पदों पर हो नियुक्ति
Updated Thu, 03 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने बुधवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद दृष्टिहीनों के कोटे के पद खाली होने के बावजूद नियुक्ति नहीं की जा रही है।
संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि दृष्टिहीनों के कोटे के 24 पदों में से सिर्फ आठ पदों पर ही नियुक्ति की जा सकी है। जबकि शेष 16 पद अभी भी रिक्त हैं। लंबे समय से मांग के बावजूद अधिकारी मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को ज्ञापन देकर रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करने की मांग की। उन्होंने जल्द नियुक्ति नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर विनोद बिष्ट, ऋषिराम भट्ट, आशीष नेगी, आशीष थपलियाल, पीतांबर सिंह चौहान, खेम सिंह रावत, अमनदीप, सत्येंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।