फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिव्यांगों ेक गीतों पर जमकर झूमे दर्शक, दिव्य दृष्टि पर्व

दिव्यांगों ेक गीतों पर जमकर झूमे दर्शक, दिव्य दृष्टि पर्व

Mon, 23 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों ेक गीतों पर जमकर झूमे दर्शक, दिव्य दृष्टि पर्व
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गोकुल सोसाइटी फॉर हैंडीकैप्ट की ओर से रविवार को सामाजिक, साहित्यिक व जागृति संध्या ‘दिव्य दृष्टि पर्व’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगोें ने एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकोें का मन मोहा।

हर्रावाला स्थित दिल्ली फार्म में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा सुशीला बलूनी, बलूनी क्लासेज के निदेशक विपिन बलूनी ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में दीपक कपरूवाण द्वारा प्रशिक्षित दिव्यांग बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, मदन डुकलान, गिरीश सुंदरियाल, डॉ. उमा भट्ट, ओम बधानी, नरेंद्र रयाल, गणेश खुगशाल गणी ने भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में अनुभव घिल्डियाल ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि आवाज लोक कला थिएटर, लोक कला समिति की ओर से नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सोनम बरनवाल, मनीष बिष्ट, मास्टर नितिन पांडे ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में गोकुल संस्था के अध्यक्ष मोहन जगूड़ी, सचिव मधु मैखुरी, तरंग डांस एकेडमी की मंजू श्रीवास्तव, आवाज लोक थिएटर के दीपक बंगवाल समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed