{"_id":"5ad2697c4f1c1b3c0a8b4967","slug":"131523739004-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा के मद्देनजर परिवहन चौकियां संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा के मद्देनजर परिवहन चौकियां संचालित
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
चारधाम यात्रा अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन परिवहन विभाग पूरी तरह हरकत में आ गया है। परिवहन विभाग ने शहर केविभिन्न प्रवेशद्वार पर चेक पोस्ट स्थापित करने के साथ ही वाहन चालकों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आरटीओ सुधांशु गर्ग ने बताया कि विभाग की ओर से भ्रदकाली, तपोवन, कुठाल गेट, और डामटा में चेक पोस्ट स्थापित बनाए गए हैं। सभी चेक पोस्टों पर अफसरों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इन चेक पोस्टों से वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रवर्तन दलों की भी तैनाती की गई है। जो चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखेेंगे। गाड़ियों की फिटनेस के साथ शराब के नशे में गाड़ी चलाने वाले चालकों पर नजर रखने के लिए अफसरोें को हिदायत दी गई है। गाड़ी की फिटनेस सही नहीं होने पर गाड़ी का परमिट निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।