फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तहसील दिवस से 18 विभागों के अफसर नदारद

तहसील दिवस से 18 विभागों के अफसर नदारद

Wed, 04 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस से 18 विभागों के अफसर नदारद
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देशों को कई विभागों के अधिकारी धता बता रहे हैं। कई बार तहसील दिवस में अनिवार्य उपस्थिति के निर्देशों के बाद भी अधिकारी दिवस से बंक मार रहे हैं। अधिकारियों के बंक का खामियाजा फरियादियों को झेलना पड़ रहा है। फरियादी बिना शिकायत किए ही निराश दिवस से वापस लौट रहे हैं। मंगलवार को भी 18 विभागों के अधिकारियों के दिवस में न पहुंचने की वजह से फरियादी इधर-उधर भटकते रहे।
मंगलवार को एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में राजस्व विभाग, उद्योग विभाग, अल्प संख्यक विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, उद्यान निगम, आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, जल संस्थान, समाज कल्याण विभाग, खंड विकास अधिकारी, सहकारिता विभाग, पीडब्लूडी, पेयजल विभाग, जिला पंचायत, नलकूप खंड एवं उरेडा के अधिकारियों ने आमद दर्ज कराई और अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना। जबकि 18 विभागों के अधिकारी दिवस में नहीं पहुंचे। इसी वजह से तहसील दिवस में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर दो बजे तक मात्र 35 शिकायतें आई। जिसमें से 24 शिकायतें समाज कल्याण की, आठ बाल विकास विभाग, दो राजस्व विभाग और विद्युत विभाग की थी। अधिकारियों के मुताबिक 24 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं विद्युत विभाग की शिकायत को कार्यवाई के लिए प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

.............................
इस विभागों के अधिकारी रहे नदारद
विद्युत विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, एमडीडीए, पशु चिकित्सा, चिकित्सा विभाग, गन्ना विकास, प्रोबेशन, परिवहन विभाग, सेल टैक्स, पुलिस विभाग, सैनिक कल्याण, सहकारिता, भूमि संरक्षण, बंदोबस्त विभाग, सिंचाई विभाग, बाल विकास, सूचना विभाग आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
सभी विभागों के अधिकारियोें को तहसील दिवस में आना अनिवार्य है। 18 विभाग के अधिकारी या उनके प्रतिनिधि दिवस में नहीं पहुंचे। अधिकारियों के तहसील दिवस में न आने की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed