{"_id":"5a9da6044f1c1b585f8b4d27","slug":"131520281092-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया गढ़वाल यूथ कप 15 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया गढ़वाल यूथ कप 15 अप्रैल से
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
तीसरे ऑल इंडिया गढ़वाल यूथ कप 2018 का आयोजन पवेलियन ग्राउंड में 15 से 22 अप्रैल तक होगा। प्रेस क्लब में सोमवार को मीडिया से वार्ता के दौरान देहरादून फुटबाल एकेडमी के हेड कोच वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इसमें अंडर 15 और अंडर 19 बालक वर्ग एवं सीनियर बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी। अंडर 15 के लिए जन्मतिथि एक जनवरी 2004 एवं अंडर 19 के लिए जन्मतिथि एक जनवरी 2000 से ऊपर होनी चाहिए। बालिका की सीनियर प्रतियोगिता के लिए उम्र की कोई बाध्यता नहीं है। प्रवेश की अंतिम तिथि 20 मार्च है। प्रत्येक ग्रुप में 16 टीमें शामिल की जाएंगी। प्रतियोगिता के लिए ट्रायल एक अप्रैल को होगा। प्रतियोगिता वत्स रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर अर्चना शर्मा द्वारा प्रायोजित की जा रही है। मीडिया से वार्ता के दौरान संस्कार परिवार के आचार्य विपिन जोशी, जीएल सडाना, रघुवीर सिंह बिष्ट, अनिल रावत, पुष्कर सिंह नेगी, दिलबर सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह रावत, सुरेंद्र प्याल आदि मौजूद रहे।