फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्मार्ट सिटी में 30 जगहों पर लगेंगे स्मार्ट पोल

स्मार्ट सिटी में 30 जगहों पर लगेंगे स्मार्ट पोल

Tue, 09 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में 30 जगहों पर लगेंगे स्मार्ट पोल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी देहरादून को स्मार्ट बनाने की पहल शुरू हो गई है। सोमवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शहर में स्मार्ट पोल, स्मार्ट सिग्नल और ट्रैफिक प्रबंधन के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई।
प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि देहरादून के विभिन्न स्थलों पर 30 स्मार्ट पोल लगाए जाएंगे। पहले चरण में नौ जगहों पर स्मार्ट पोल लगेंगे। अजबपुर कलां, राजपुर रोड निकट जाखन, बसंत विहार फेज-1, सहारनपुर रोड, पटेलनगर गुरुद्वारा, क्वालिटी चौक, सेंड जोसेफ तपोवन चौक, रायपुर निकट पोस्ट आफिस और सहस्त्रधारा शिव मंदिर में लगाया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक पोल अजबपुर कलां में लगाया जाएगा। वाहनों के अधिक दबाव वाले दिलाराम चौक, दर्शन लाल चौक स्मार्ट सिग्नल सिस्टम लगाए जाएंगे। दिलाराम चौक से इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि स्मार्ट पोल नौ, 12, 15 और 21 मीटर की ऊंचाई वाले होंगे। जगह की उपलब्धता के हिसाब से उन्हें लगाया जाएगा। पहला चरण पूरा होने के बाद शहर में अन्य स्थलों पर भी स्मार्ट पोल लगाए जाएंगे। उपाध्यक्ष ने यातायात के अत्यधिक दबाव वाले क्षेत्रों का चयन करने के लिए एक कमेटी गठित की। कमेटी में प्राधिकरण सचिव, प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता, एसपी ट्रैफिक और नगर निगम के अधिशासी अभियंता को शामिल है। बैठक में नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय, एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह, प्राधिकरण सचिव प्रकाश चंद्र दुम्का, एआरटीओ अरविंद पांडेय, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुबोध कुमार, नगर नियोजक दिनेश शर्मा, प्राधिकरण अधीक्षण अभियंता अनिल त्यागी, ट्रांसपोर्ट प्लानर जगमोहन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
मोबाइल एप से होगा संचालन
स्मार्ट पोल में एनवायरमेंट सेंसर, पब्लिक प्राइवेट वाईफाई बैंड, एनर्जी इफिसिएंस मैनेजमेंट सिस्टम, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, सीसी टीवी कैमरा और मैसेजिंग डिस्प्ले लगाए जाएंगे। इनका संचालन एक सिटी मोबाइल एप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed