{"_id":"5a527fea4f1c1b4a018b6371","slug":"131515356138-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर यमुना घाट पर महायज्ञ 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुर यमुना घाट पर महायज्ञ 14 को
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
लोक पंचायत के तत्वावधान में 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर हरिपुर स्थित यमुना नदी तट पर महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को कोटी कॉलोनी में आयोजित बैठक के दौरान मोहन खत स्याणा जयपाल सिंह चौहान की मौजूदगी में लिया गया। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर का गौरवशाली इतिहास रहा है। आज भी यहां पौराणिक परपंराएं जिंदा हैं। हरिपुर स्थित यमुना नदी हजारों वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र है। इसी के तहत सूर्य के उत्तरायण होने पर यमुना नदी के तट पर महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। फरवरी में कोटी कॉलोनी में चिंतनमथ शिविर का आयोजन होगा। इसके अलावा बैठक में जौनसार बावर की शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में लोक पंचायत के संरक्षक श्रीचंद शर्मा, महावीर सिंह नेगी, शूरवीर सिंह ने भी विचार रखे। इस मौके पर एसएस बिष्ट, लोक गायक सीताराम चौहान, खजान सिंह, चौहान, सूरत चौहान, बिशन चौहान, शांतिराम चौहान, प्रताप सिंह, अरविंद शर्मा, ज्ञान सिंह, स्याणा जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।