{"_id":"5a4d38e64f1c1bf61b8b6918","slug":"131515010278-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी को तंबाकू मुक्त बनाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी को तंबाकू मुक्त बनाने की कवायद
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
पहाड़ों की रानी मसूरी को तंबाकू मुक्त बनाया जाएगा। पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी यहां धूम्रपान नहीं कर सकेंगे। इसके लिए जल्द ही सर्वे किया जाएगा। यह निर्देश बुधवार को जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय में हुई बैठक में जिला समन्वय समिति को दिए। साथ ही उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं से 100 यार्ड की दूरी तक तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कहा कि मसूरी को धूम्रपान मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए एनजीओ के सहयोग से सर्वे किया जाएगा। इसके बाद प्लान बनाकर मसूरी को धूम्रपान मुक्त किया जाएगा। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों से 100 यार्ड की दूरी तक तंबाकू की दुकानें हटाने, होटल-रेस्टोरेंट पर कोटपा अधिनियम-2003 का अनुपालन करने और ब्लॉक स्तर पर समन्वय समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य नामित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू बिकने पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ कार्रवाई करे। इसके अलावा डीएम ने समिति को सार्वजनिक स्थल, शैक्षणिक संस्थानों और सिनेमाघरों में तंबाकू के दुष्प्रभाव के चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.वाईएस थपलियाल, जिला तंबाकू कंट्रोल सेल की अनुराधा उनियाल समेत तमाम विभागों के अधिकारी और एनजीओ के सदस्य मौजूद रहे।
--
स्कूलों के गेट पर लगेंगे तंबाकू फ्री स्कूल के बोर्ड
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को सभी स्कूलों के मुख्य गेट पर तंबाकू फ्री स्कूल, नो स्मोकिंग एरिया का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल प्रधानाचार्य और प्रबंधक की अध्यक्षता में तंबाकू नियंत्रण कमेटी गठित करने को भी कहा। कमेटी में विज्ञान अध्यापक, संबंधित क्षेत्र के पुलिस थानाध्यक्ष, पार्षद, एनसीसी/एनएसएस छात्र आदि को शामिल करने को कहा।