फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोशाला सभा की बैठक में हंगामा

गोशाला सभा की बैठक में हंगामा

Sun, 23 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
गोशाला सभा की बैठक में हंगामा
गोशाला सभा की बैठक में बवाल
विज्ञापन

रुड़की। गोशाला में शनिवार को ब्लैक मनी को व्हाइट बनाए जाने को लेकर हुए स्टिंग पर सफाई देने के लिए गोशाला सभा की ओर से बुलाई गई बैठक में जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तुरंत सभा भंग करने की मांग की, लेकिन सभा पदाधिकारी इस पर सहमत नहीं हुए। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। सूचना पर पहुंचे सीओ रुड़की, गंगनहर व कोतवाली रुड़की पुलिस की टीम ने हंगामा कर रहे लोगों शांत कराया। उसके बाद लोगों ने सह सचिव रामगोपाल कंसल और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
शुक्रवार को एक न्यूज चैनल पर चावमंडी स्थित गोशाला के पदाधिकारी रामगोपाल कंसल का एक स्टिंग दिखाया गया था। इसमें वह चैनल का पत्रकार बता रहा है कि उसके पास कुछ लोग हैं जो अपनी ब्लैक मनी व्हाइट करना चाहते हैं। वह गोशाला में उनकी ब्लैक मनी को लगाकर 30 प्रतिशत व्हाइट मनी के रूप में वापस कर दें। शुक्रवार को इस न्यूज के चलने के बाद गोशाला सभा ने सह सचिव रामगोपाल कंसल को निलंबित कर दिया था। गोशाला पदाधिकारियों ने कहा था कि वह इस संबंध में गोशाला में ही शनिवार को बैठक करेंगे। इस पर सुबह करीब 11 बजे पदाधिकारी गोशाला पहुुंचे। वहीं एबीवीपी आदि सहित शहर के कई लोग पहुंचे। बैठक शुरू होते ही लोगों ने गोशाला सभा के पदाधिकारियों पर आरोपों की बौछार शुरू कर दी। आरोप लगाया कि गोशाला में आने वाले लाखों रुपये गोलमाल हो रहे हैं। गोशाला के माध्यम से ब्लैक मनी को व्हाइट किया जा रहा है। लोगों ने गोशाला सभा को भंग कर दोबारा से चुनाव कराने की मांग की। आय-व्यय की भी जांच कराने की मांग की। इन बातों को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। नौबत धक्का मुक्की तक पहुंच गई। सूचना पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा कोतवाली सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह भी आ गए। एबीवीपी के सदस्य गोशाला सभा को भंग करने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों की पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। उसके बाद लोगों ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। तहरीर में दीपक कैंथल ने कहा कि गोशाला सभा के पदाधिकारियों की ओर से गोशाला में आने वाले धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। साथ ही पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

यह लोग रहे मौजूद
गोशाला सभा की ओर से एचएम कपूर, पंडित रमेश सेमवाल, प्रमोद गोयल, पीसी गुप्ता, सुबोध गुप्ता, अजय गुप्ता, विरेंद्र गर्ग, अरविंद गौतम, भारत भूषण गुप्ता, अनिल गोयल, पवन सचदेवा, अभिषेक चंद्रा, शुभम भारद्वाज, विवेक कांबोज, अजय गुप्ता एवं प्रवीण सब्बरवाल आदि मौजूद रहे। बैठक में शहर से अनूप राणा, दीपक पांडेय, सहदेव सिंह, जितेंद्र पंवार देशबंधु गुप्ता, आशीष सैनी, जितेंद्र, अनुराग शर्मा, दीपक कैंथल, अजीत जाटव, अर्जुन सिंह, रविश अवाना, आकाश गौतम, विपिन पहलवान, प्रवीण कुमार, हेमंत, शिवम यादव एवं अविनाश त्यागी एबीवीपी के सचिन चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के पदाधिकारी रामगोपाल कंसल के स्टिंग ऑपरेशन और शनिवार को गोशाला में हुए विवाद के मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अपर तहसीलदार इस पूरे मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed