{"_id":"595530894f1c1b2a328b46c9","slug":"131498755209-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने जांची आपदा की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने जांची आपदा की तैयारियां
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के अलावा आपदा प्रबंधन को मजबूत करने व राहत कार्यो में तेजी लाने के मकसद से प्रशासन द्वारा मध्य रात्रि को मॉक ड्रिल किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत खांकरा के फतेहपुर में बादल फटने की खबर आपदा कंट्रोल रुम को दी गई। इसके कुछ देर बाद अधिकारियों के वाहनों के जरिए मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्यो को अंजाम दिया।
जिले में आपदा प्रबंधन और इससे जुड़े विभागों को चुस्त दुरुस्त करने के लिए बुधवार मध्य रात्रि करीब 11 बजे जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल व एसपी पीएन मीणा ने सरप्राइज मॉक ड्रिल करवाया। इसमें कंट्रोल रूम को खांकरा के फतेहपुर में बादल फटने की सूचना मिलते ही पूरा सरकारी तंत्र हरकत में आ गया। राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकारियों का काफिला घटनास्थल की ओर निकल गया। सरप्राइज मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, पुलिस, अग्निशमन समेत आपदा राहत बचाव से संबंधित सभी टीमों की तैयारियों को जांचा गया। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि प्रशासन और पुलिस का पूरा प्रयास है कि आपदा की स्थिति में पूरी निष्ठा और मेहनत से राहत बचाव का कार्य किया जा सके। इस मौके पर एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र, सीओ श्रीधर बडोला समेत आपदा प्रबंधन एवं राहत बचाव की टीमें मौजूद थी।