फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13 member team from Georgia did business trip on tourist visa

Dehradun News: जॉर्जिया के 13 सदस्यीय दल ने टूरिस्ट वीजा पर किया व्यावसायिक भ्रमण

Wed, 27 Mar 2024 03:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
13 member team from Georgia did business trip on tourist visa
विकासनगर/सेलाकुई। स्थानीय अभिसूचना उप इकाई सहसपुर (एलआईयू) ने भारतीय वीजा नियमों के उलंघन मामले में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित एक कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी को पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सेलाकुई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




प्रभारी स्थानीय अभिसूचना उप इकाई सहसपुर संतोष बिष्ट ने सेलाकुई थाने में तहरीर देकर कहा कि औद्योगिक इकाई फार्मा सिटी सेलाकुई के अंतर्गत ट्रांसलुमिना थैराप्यूटिक एलएलपी कंपनी में बीते चार मार्च को जार्जिया राष्ट्र के 13 विदेशी नागरिकों ने ई-टूरिस्ट वीजा पर व्यवसायिक भ्रमण किया था। जबकि कंपनी प्रबंधन को पूर्व में ई-टूरिस्ट वीजा पर व्यावसायिक भ्रमण न करवाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद टूरिस्ट वीजा पर भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन




प्रकरण में विदेशी पंजीकरण अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने कंपनी प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कंपनी ने नोटिस का सुसंगत जवाब नहीं दिया। बताया कि प्रबंधन ने जान-बूझकर भारतीय वीजा नियमों की अनदेखी की। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed